गतिविधियाँ

छात्र संघ

सत्र २००७-२००८ में म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित छात्रसंघ गठन के नियमों के अनुपात में निम्नलिखित छात्र संघ पदधिकारियो क निर्वाचन किया गया

अध्यक्ष कु. रिचा परेता (एम.ए.पूर्वाद्द )
उपाध्यक्ष कु. कोमल वर्मा (बी. ए.२)
सचिव कु. आरती कश्यप (बी.ए.३)
सहसचिव कु. किरण वर्मा (बी.ए. १)

साहित्य एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ

महाविद्यालय में छात्राओं के विकास को ध्यान में रखते हुए विविध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताये आयोजित की जाती हैं । जिनमें निबंध प्रतियोगिता , वादविवाद , तात्कालिक भाषण , परिचर्चा , स्वरचित काव्य पाठ, समूह गान, सुगम संगीत , एअकल अभिनय , रांगोली कोलाज प्रतियोगिता आदि में छात्राओं ने बडी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित की एवं युवा उत्सव में भाग लिया जीवाजी विश्व विद्यालय ग्वलियर के सांस्कृतिक कैलेण्डर के अनुसार मह्त्त्व्पूर्ण दिवसो क नियमित आयोजन महाविद्यालय मे किया गया ।

पारितोषित वितरण

महाविद्यालय की छात्राओ को वर्ष भर की उपलब्धियो के लिय पुरुस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाते हैं ।

रैगिंग पर पूर्ण प्रतिबन्ध

छात्राओं के कर्तव्य एवं आचरण संहिता माननीय न्यायालय के आदेशानुसार महाविद्यालय परिसर में रैगिंग में किसी भी प्रकार की सहायता करना द्ण्ड्नीय अपराध हैं , जिसकी पीडित जूनियर छात्रा द्वारा शिकायत की जाने पर पुलिस थाने में एफ. आई. आर. दर्ज की जावेगी तथा दोषी छात्रा को महाविद्यालय से निष्कासित करने का अधिकार एण्टी रैगिंग समिति को होगा ।

यू.जी.सी. में पंजीयन

महाविद्यालय यू.जी.सी. एक्ट की धारा २ -एफ एवं १२-बी के तहत पंजीकृत है। महाविद्यालय को यू.जी.सी. से अधो संरचना के विकास एवं शैक्षाणिक गतिविधियों के संचालन के लिए समुचित अनुदान प्राप्त होता हैं ।

खेलकूद की जानकारी :-महाविद्यालय में छात्राओं के सर्वागीय विकास हेतु सभी खेलों का नियमित अभ्यास होता हैं । उच्च शिक्षा विभाग एवं जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा राज्य एवं राज्य एवं सम्भाग स्तरीय प्रतियोगिताओं क भी आयोजन समय-समय पर महाविद्यालय में किया जाता हैं । महाविद्यालय की छात्राऎं विभिन्न टीम्स में चयनित होकर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में सम्मिलित होती चली आई हैं।

स्तनपान दिवस, सदभावना दिवस , चिकित्सक द्वारा छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण , प्लस पोलियो अभियान में भागीदारी , सड्क सुरक्षा एवं यातायात की ट्रेफिक पुलिस विभाग से जानकारी , बालिकाओं क घटना अनुपात विषय पर व्याख्यान , सामाजिक एकता व संयुक्त परिवार पर व्याख्यान , मानव अधिकार व महिलाये विषय पर व्याख्यान , नशा- निषेध एक कारगर उपाय पर व्याख्यान ,बढ्ते अपराध व महिलाओं की भूमिका पर निबन्ध प्रतियोगिता, एडस पर त्रि व स्लोगन प्रतियोगिता , आहार एवं पोषण पर व्याख्यान , योग व स्वास्थ्य पर व्याख्यान।

छात्राओं ने गोद ग्राम बस्ती रमटापुरा में परिवार नियोजन , टीकाकरण ,चिकनगुनिया, मलेरिया से बचाव की जानकारी दी । कु. संगम सैंगर बी.ए. तृतीय वर्ष ने दिनांक २५-११-०६ से ०५-१२-०६ तक आयोजित राज्य स्तरीय नेतृत्व परीक्षण शिविर दंतोतरा जिला देवास म. प्र. में सक्रिय भाग लिया ।
विश्व में मानवीय मूल्यों की स्थापना हेतु एवं युद्द व शांतिकाल में मानवता की सेवा हेतु अंतर्राष्ट्रीय रेड्क्रास का गठन हुआ । सभी देशों में इस संगठन ने लोकमत का ध्यान आकर्षित किया ।

भारतीय रेडक्रास सोसायटी की स्थापना वर्ष १९२० में हुई जो न केवल युद्दभूमि में घायलों की चिकित्सा का कर्य करती हैं , साथ ही विभिन्न प्रकार की नौसर्गिक आपदाओं में सेवा का कार्य करती हैं ।
युवक रेडक्रास सोसायटी क गठन शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय में सन १९९९-२००० से किया गया । तब से प्रत्येक सत्र में विविध गतिविधियां आयोजित की जाती हैं जिनमें छात्राओं एवं प्राध्यापक वर्ग की सक्रिय भूमिका रही है।
रेडरिवन एक्सप्रेस क अवलोकन एवं एल.एन.आई.पी.ई. में सूर्यनमस्कार एड्स पर विशेष कार्यक्रम में छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही ।