योंजनाऎं

1 राष्ट्रीय सेवा योजना ( एन.एस.एस)

इस महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना वर्ष १९८७ से आज तक संचालित हैं । एन.एस.एस. की एक ईकाई हैं जिसमें छात्र संख्या १००हैं । एन.एस.एस. के अन्तर्गत बी प्रमाण पत्र के लिए छात्राओं को १२० घण्टे कार्य करना होता है तथा सी परीक्षा हेतु प्रोजेक्ट फाईल तैयार कर जीवाजी विश्व्वविद्यालय भेजी जाती हैं । एन.एस.एस. के अन्तर्गत मुख्य तौर पर गतिविधियाँ रहती हैं।३
१. वृक्षा रोपण
२. नियमित गतिविधियाँ
३. दस दिवसीय शिविर
४. बी. एवं सी प्रमाण पत्र परीक्षा

2.एन .सी.सी. :- महाविद्यालय में एन .सी.सी गतिविधियाँ संचालित हैं । सी सर्टीफ़िकेट परीक्षा में कु. राजिन्दर कौर बी.ए. तृतीय वर्ष ने भ्हाग लिया ।

3.स्वामी विवेकानन्द कैरियर मार्गदर्शन योजना

महाविद्यालय में म.प्र. शासन के अनुसार छात्र छात्राओं के कैरियर मार्ग दर्शन के लिए स्वामी विवेकानन्द कैरियर योजना संचालित हैं । इसके अन्तर्गत पूरे सत्र की योजना को त्रेमासिक कार्यो में विभाजित कर छात्राओं को मार्ग दर्शन दिया जाता हैं । विषय का चयन ,पाठ्यक्रम चयन की सरकारी व गैर सरकारी स्कालरशिप , विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी ,स्वरोजगार ,रोजगार सम्बन्धी जानकारी तथा विविध प्रोफेशनल पाठ्यक्रमो की जानकारी छात्राओं को दी जाती हैं । इस योजना में संचालित कार्यो की त्रैमासिक रिपोर्ट शासन को भेजी जाती हैं।

4.गाँव की बेट योजना:- म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग पत्र क्रमांक एफ -१९ ०७/०५/०३ अड्तीस भोपाल दिनांक ७-१०-२००५ के द्वारा गाँव की मेधावी छात्रा को जो प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हो उसे छात्र्वृत्ति प्रदान की जाती हैं ।

5. प्रतिभा किरण योजना :- शहरी क्षेत्र की प्रथम श्रेणी मेम उत्तीर्ण में निर्धन वर्ग की छात्राको शासन की प्रतिभा किरण योजना के अन्तर्गत छात्रवृत्ति दी जाती हैं। जिसके आवेदन प्राप्त करने की अन्तिम तिथि ३१.०१.२००८ हैं।