प्रवेश प्रक्रिया

सत्र २००८-२००९ के लिए प्रवेश प्रार्थना पत्र

प्रवेश का समयः- महाविद्यालय का सत्र जुलाई से प्रारम्भ होता है। प्रवेश प्रक्रिया १ मई से प्रारम्भ होगी |

कार्यशाला २२ अप्रेल २००८ के निर्देशानुसार- म. प्र. शासन, उच्च शिक्षा विभाग से प्रवेश की तिथि एवं परीक्षा प्रणाली में सेमेस्टर पद्धति लागू करने के संबन्ध में निर्देश प्राप्त हुए हैं कि सत्र २००८-०९ में प्रवेश प्रक्रिया ०१ मई २००८ से प्रारम्भ है। शास्त्री प्रथम वर्ष एवं आचार्य पूवार्द्ध के समस्त विषयों के छात्र/छात्राओं की परीक्षा सेमेस्टर पद्धति से होगी। उक्त विषयों के संबंध में समस्त छात्र/छात्राऐं विस्तृत जानकारी महाविद्यालय में आकर प्रवेश समिति एवं परीक्षा प्रभारी से प्राप्त कर सकते हैं।

परीक्षा का समयः- शास्त्री/आचार्य परीक्षा का समय अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कार्यक्रमानुसार होता है। जो सामान्यतया अप्रेल/मई माह में होता है। प्रथमा एवं मध्यमा परीक्षा म. प्र. संस्क्ृत बोर्ड भोपाल के कार्यक्रमानुसार होती है।

संस्कृत महाविद्यालय की सभी कक्षाओं में अध्ययन अध्यापन का माध्यम संस्कृत भाषा होती है। परीक्षा में जहाँ अन्यथा निर्देश हों वहाँ छोड़कर, अन्यत्र संस्कृत भाषा माध्यम है।

शुल्क विवरण :- महाविद्यालय की कक्षा प्रथमा से मध्यमा में शिक्षण शुल्क नहीं लिया जाता है केवल प्रवेश शुल्क एवं परीक्षा शुल्क जमा करनी होती है शास्त्री एवं आचार्य कक्षाओं में शिक्षण शुल्क लिया जाता हैं जो इस समय क्रमशः ८ रुपये एवं १२ रुपये प्रतिमाह है। क्रमवार विवरण इस प्रकार है। छात्राओं को शिक्षण शुल्क मुक्ति है।

कक्षा
प्रवेश शुल्क
परीक्षा शुल्क
प्रथमा (प्रत्येक खण्ड)
१९३ रुपये
६३५ रुपये
पूर्व मध्यमा (प्रत्येक खण्ड)
१९५ रुपये
६६० रुपये
उत्तर मध्यमा (प्रत्येक खण्ड)
१९५ रुपये
६६० रुपये
शास्त्री (प्रत्येक खण्ड)
४१९ रुपये
६७० रुपये
आचार्य (प्रत्येक खण्ड)
४६७ रुपये
७१० रुपये

नोटः- उपर्युक्त शुल्क विवरण प्रतिवर्ष शासन वि. वि. एवं जनभागीदारी समिति द्वारा बदला करता है।

महाविद्यालय में प्रवेश के लिए पूर्व की कक्षा में संस्कृत बिषय का होना अनिवार्य है। उदाहाणार्थ इण्टरमीडिएट संस्कृत बिषय लेकर उत्तीर्ण हुआ छात्र यहाँ शास्त्री प्रथम वर्ष में प्रवेश की पात्रता रखता है। नियमित विद्यार्थी के रुप में प्रवेश के लिए विभिन्न कक्षाओ में उम्र की सीमा शासन द्दारा निर्धारित की जाती है । प्रवेश के इच्छुक छात्रो को निर्धारित प्रवेश आवेदन पत्र में आवेदन निर्धारित अन्तिम तिथि के अन्दर ही करना होता है, जिसके साथ सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों को प्रस्तुत करना रहता है । प्राप्त आवेदन पत्रो पर महाविद्यालय प्रवेश समिति विचार करती है और सभी प्रकार से उपयुक्त छात्रों को प्रवेश दिये जाने की अनुशंसा करती है जिसके आधार पर निर्धारित शुल्क जमा करने पर छात्र / छात्रओं को प्रवेश दिया जाता है । विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश शुल्क शासन द्दारा निर्धारित किया जाता है । जिन कक्षाओं का परीक्षा परिणाम विलम्ब से घोषित होता है उनसे सम्बन्धित प्रवेश प्रक्रिया परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद निर्धारित अवधि में पूर्ण की जाती है । इसी प्रकार पूरक परीक्षा देकर उत्तीर्ण हुए छात्रों के प्रवेश प्रक्रीया पूरक परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात निर्धरित तिथि के अन्दर नियमानुसार पूर्ण की जाती है। महाविद्यालय में छात्र एवं छात्राओं सभी को प्रवेश दिया जाता है।