परिचय


शासकीय संस्कृत महाविद्यालय ग्वालियर वर्तमान में उपनगर लश्कर में टेलीफोन एक्स्चेन्ज के सामने अचलेश्वर मन्दिर के पास शासकीय माधव संगीत महाविद्यालय ग्वालियर के भवन में स्थित है,जिसकी स्थापना एक संस्कृत विद्यालय के रुप में तत्कालीन सिन्धिया सरकार द्दारा २२ जनवरी सन १८५४ ई. को की गयी थी । इस संस्था का सम्बन्ध दिसम्बर १९३१ से सीधा शिक्षा सचिवालय से हो गया । सन १९८६ ई. तक यह महाविद्यालय वाराणसेय संस्कृत विश्वविद्यालय (सम्पूर्णानिन्द संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणासी )वाराणासी से सम्बन्ध रहा । तत्पश्चात इसकी सम्बद्दता अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा से कर दी गयी । वर्तमान में यह महाविद्यालय मध्यप्रदेश शासन ,उच्च शिक्षा विभाग द्दारा संचालित है और अवधेश प्रताप विश्वविद्यालय रीवा (म.प्र.) से सम्बद्द है ।