अधोसंरचना

शासकीय संस्कृत महाविद्यालय ग्वालियर की अधोसंरचना विद्यालय एंव महाविद्यालय के मिश्रित रुप में है । यही कारण है कि यहाँ प्रथमा (मिडिल ) से लेकर आचार्य (स्नात्कोत्तर) तक की कक्षाएं संचालित होती हैं । साथ ही कक्षाओं के अनुरुप यहाँ निम्न श्रेणी शिक्षक से लेकर सहायक प्राध्यापक और प्राध्यापक तक के पद हैं । यहाँ संचालित होने वाली कक्षाओं एवं उनकी समकक्षता आदि का विवरण अधोलिखित है :-

कक्षा स्वरुप समकक्षता सम्बद्दता
प्रथमा त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम मिडिल म.प्र. संस्कृत बोर्ड भोपाल
पूर्व मध्यमा द्दिवर्षीय पाठ्यक्रम हाई स्कूल म.प्र. संस्कृत बोर्ड भोपाल
उत्तर मध्यमा द्दिवर्षीय पाठ्यक्रम इन्टरमीडियेट म.प्र. संस्कृत बोर्ड भोपाल
शास्त्री त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम स्नातक अवधेश प्रताप सिंह वि.वि.रीवा
आचार्य द्दिवर्षीय पाठ्यक्रम स्नातकोत्तर अवधेश प्रताप सिंह वि.वि.रीवा

इसी प्रकार महाविद्यालय में अध्यापन व्य्वस्था हेतु उपर्युक्त कक्षाओं के अनुरुप शिक्षकों की अधोसंरचना है।

1. निम्न श्रेणी शिक्षक
2. उच्च श्रेणी शिक्षक
3. व्याख्याता
4. सहायक प्राध्यापक
5. प्राध्यापक
6. प्राचार्य